देवघर, मार्च 5 -- देवघर। आईओसीएल हल्दिया-बरौनी पाइपलाइन्स द्वारा बुधवार को मानिकपुर गांव के निकट गुजर रही पाइप लाइन के पास ऑफ साइट मॉक ड्रिल का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरुक किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान तेल रिसाव की सूचना पर खोजी दस्ता दल द्वारा तेल रिसाव की पुष्टि के बाद अनुरक्षण दल एव सहायक दल घटन स्थल पर पहुंचे और रिसाव को नियंत्रित कर लीक क्लैंप लगाया। मॉक ड्रिल में यह दर्शाया गया कि आईओसीएल ने जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी व अग्निशामक दल के सहयोग से आग पर काबू पाया। मॉक ड्रिल के बारे में आईओसीएल पाइप लाइन के मुख्य प्रबंधक रतन कुमार ने कहा कि मॉक ड्रिल हमारी तत्परता को दर्शाता है। जिससे हम मेन लाइन के आपदा को सकुशल नियंत्रित कर सकें। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन के माध्यम से कम समय और सुरक्षित तरीके से तेल का ट्रांसपोर्ट किया जाता है। मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.