अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैरिस रोड पर शुक्रवार को इलेक्ट्रानिक शोरुम के दूसरी मंजिल पर बने हिस्से में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। आग से शोरूम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दमकल ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मनोज कुमार जैन का मैरिस रोड पर बीनस इलेक्ट्रानिक सामान के नाम से दो मंजिला शोरूम है। शुक्रवार की शाम वह किसी काम से बाजार गए थे। शोरूम के निचले हिस्से में कर्मचारी थे। तभी अचानक दूसरी मंजिल पर बनी दुकान में आग लग गई। आग की लपटें ऊठती देख कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार आ गए। तब तक आग ने विशाल रूप ले लिया। उधर सूचना मिलते ही थाना पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके प...