रामपुर, मई 20 -- रंग-बिरंगे नए कपड़ों में आए बारातियों को फटे कपड़ों में घर लौटना पड़ा। छेड़खानी को लेकर घरात्तियों और बारातियों में विवाद हो गया था। बारातियों ने हुड़दंग मचाते हुए बर्तन और कुर्सियां फेंकी तो घराती भड़क गए। मैरिज हॉल का मेन गेट बंद कर मारपीट शुरू हो गई। काफी देर तक हुई मारपीट में करीब 15 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल 8 बारातियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। समझौते के बाद सुबह दुल्हन की विदाई हो गई। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहा स्थित एक मैरिज हॉल का है। रविवार की देर शाम सैदनगर के भटपुरा गांव से खौद के मझरे को बारात आई थी। बारात के सारे कार्यक्रम चौराहा स्थित एक मैरिज हॉल में थे। रात करीब 11 बजे बारात मैरिज हॉल में पहुंच गई। शादी मंडप में किसी घराती ने दूल्...