मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस सप्ताह रविवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन पुलिस लाइन से सुबह सात बजे पांच किमी लंबी मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। इसका थीम 'सेवा, सुरक्षा और स्वास्थ्य का संकल्प' और 'नशा मुक्त समाज की ओर एक कदम' है। मैराथन के बाद पुलिस लाइन के अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें आम लोग भी रक्तदान कर सकते हैं। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जो रक्तदान करेंगे, उनके परिवार के किसी सदस्य को अगले छह माह में अगर खून की जरूरत पड़ी तो जिला पुलिस की ओर से उनको उपलब्ध करवाया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन 23 फरवरी को स्कूली बच्चों को थाने का भ्रमण कराया जाएगा। उन्हें थाना संचालन के बारे में जानकारी दी जाएगी। तीसरे दिन 24 फरवरी को नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर यातायात, नशा मुक्ति, साइबर एवं महि...