रुद्रपुर, सितम्बर 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत रविवार सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मनोज सरकार स्टेडियम से शुरू हुई इस दौड़ में एक हजार से अधिक युवाओं ने भाग लेकर उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया। मैराथन का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में सौरभ रावत प्रथम, धीरज द्वितीय और शोभित तृतीय रहे। शीर्ष तीन विजेताओं को नकद पुरस्कार और अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान किया और सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.