सीवान, फरवरी 16 -- मैरवा। एक संवाददाता। प्रखंड में धान खरीदारी को लेकर अंतिम दिन तक लक्ष्य को पूरा नही किया जा सका है। पहले निर्धारित किये गये लक्ष्य को कम किये जाने के बाद भी कम किये गये लक्ष्य को पूरा नही किया जा सका है। धान खरीदारी को लेकर शुरू में 2944 मिट्रीक टन धान की खरीदारी का लक्ष्य रखा गया था।जिसे बाद में घटाकर 1948 मिट्रीक टन कर दिया गया। लक्ष्य कम होने के बाद भी 1667 मिट्रीक टन की खरीदारी हुई है।हालाकिं कम किये गये लक्ष्य के बाद भी इंगलिश को छोड़कर किसी पैक्स ने लक्ष्य को पूरा नहीं किया है। इंगलिश पैक्स को 346 मिट्रीक टन का लक्ष्य दिया गया था। जिसे उस पैक्स ने पूरा किया है। इस संबंध में बीसीओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया की सबसे पहले निधा्ररित लक्ष्य को किसी पंचायत ने पूरा नहीं किया है। बाद में लक्ष्य को कम किया गया था। जिसके बाद...