सीवान, अप्रैल 18 -- मैरवा, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में अस्थायी बस पड़ाव के लिए यात्री शेड का निर्माण अब तक नहीं हो सका है। प्रस्ताव पास होने के तीन वर्ष बाद भी शेड का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। मझौली चौक,गुठनी मोड़ और मैरवा धाम पर यात्री शेड का निर्माण किया जाना है। नगर पंचायत प्रति वर्ष अस्थायी बस पड़ाव के रूप में लगभग 70 लाख रूपये आमदनी कर रहा है। टेंडर के बाद ठेकेदार के द्वारा बस और आटो संचालकों से वसूली किया जाता है है। यात्री के लिए एक अदद शेड बनाने को लेकर नगर पंचायत उदासीन रवैया अपना रहा है। यात्री गर्मी में तेज धूप और बारिश के दौरान खुले आकाश में बस और आटो का इंतजार करने को विवश हो रहे है। तेज धूप और बारिश के दौरान यात्री आस पास कु दकानदारों के शेड में पहुंच कर धूप से बचने का प्रयास कर रहे है। आमदनी के बाद भी नगर पंचायत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.