सीवान, मई 7 -- मैरवा। शिवपुर मठिया स्थित जनसुराज के कार्यालय में मंगलवार को अध्यक्ष योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड के सभी आठ पंचायतो से जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कोर कमिटी के सदस्य अभिषेक कुमार सिंह ने किया। प्रवक्ता डा कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि जनसुराज बिहार का भविष्य है।जो बिहार की दशा व दिशा बदलने के लिए उत्तम रोडमैप के साथ चुनावी मैदान में उतर रहा है। इस रोडमैप को आम जन तक पहुंचाने के लिए पदयात्रा हो रही है। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में सूबे के जनसुराज के साथी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से जन सुराज के किरण को घर घर तक पहुंचाने में अपनी ऊर्जा को लगाने की अपील किया। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मुन्ना पांडेय ने कहा कि आम लोगों तक जन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.