सीवान, मई 3 -- मैरवा, एक संवाददाता। सीमावर्ती बनकटा के पचरूखीया गांव में मंकी पाक्स का संभावित रोगी मिला है। मरीज गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती है। गांव में उसके परिजनों को क्वांरटाइन कर दिया है। बनकटा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव का 35 वर्षीय युवक दुबई में नौकरी करता है। बीते 26 अप्रैल को वह दुबई से घर लौटा था। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने बुधवार की देर शाम को इलाज के लिए उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बाद में गोरखपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व वह दुबई से लौटा था। दुबई में कुद दिन पूर्व उसे बुखार हुआ था। शरीर में कई जगह चकते जैसे होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद स्वदेश लौट आया। स्वदेश आने के बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी। युवक के घर आने के बाद ज्यादा त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.