सीवान, जुलाई 16 -- मैरवा, एक संवाददाता। आर एल बी क्लब की खिलाड़ी पिंकी कुमारी का चयन खेलो इंडिया के छात्रवृत्ति योजना में हुआ है। मई में बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन किया गया था। जिसमें बिहार की भी बालिका फुटबॉल टीम भाग ले रही थी। इस प्रतियोगिता में पिंकी ने बेहतर प्रदर्शन किया था। पिंकी कुमारी के बेहतर प्रदर्शन को देखकर खेलो इंडिया संस्था द्वारा उनका चयन खेल छात्रवृत्ति योजना के लिए किया गया है। पिंकी की कोच एवं रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के संस्थापक संजय पाठक ने बताया कि खेलो इंडिया छात्रवृत्ति के तहत खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए पांच वर्ष तक दिए जाते हैं।इसको कुल पांच लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।इससे खिलाड़ी अपने किट और बेहतर आहार और कोचिंग की व्यवस्था कर सकते है। पिंकी काफी होनहार और प्रतिभाशाली खिलाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.