कटिहार, जनवरी 8 -- मनिहारी नि स फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के साथ हुई लूटकांड का मुख्य सूत्रधार बैंक कर्मी कुलदीप उराव निकला। बुधवार को थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बैंक कर्मी सूत्रधार कुलदीप सहित कुल सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुलदीप ने ही मैनेजर के पल पल की सूचना अपराधियों को दे रहा था। गिरफ्तार बदमाशों में मेदनीपुर के गोलु यादव, शेख राजा ,मो दानिश, मो तंजीर, मो राजा तथा मिलिक के राकेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी अपराधी घटना को अंजाम देने मे शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलू यादव की गिरफ्तारी के बाद लूट कांड का खुलासा हुआ है। बदमाशों के पास से बैंक मैनेजर से लूटे गये 25 हजार नगदी, टैब तथा एक कागजात सहित एक बैग बरामद किया गया है। लूट में शामिल दो बाईक भी बरामद हुआ है। कांड के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.