मेरठ, फरवरी 25 -- सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव मैनापूठी में निराश्रित गोवंश के हमले एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। गांव मैनापूठी निवासी ममता शर्मा किसी काम से घर से बाहर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में मौजूद एक निराश्रित गोवंश ने उस पर हमला कर दिया। बताया कि पशु ने सींग मारकर उन्हें गंभीर चोट पहुंचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह पशु को वहां से भगाया। इसके बाद परिजन घायल महिला को सरधना के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, बीते एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले शनिवार को भी शिवानी नामक युवती एक निराश्रित गोवंश की टक्कर से घायल हो गई थी। लगातार हो रही घटनाओं से गांव में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने...