मुरादाबाद, मार्च 19 -- थाना क्षेत्र डींगरपुर- पाकबड़ा मार्ग पर सड़क पार कर रही नीलगाय को एक अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। घटना देख मौके पर लोग जमा हो गए लेकिन कुछ देर के बाद ही नीलगाय की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने नीलगाय के शव को गड्ढा खोद कर दबा दिया। बुधवार को डींगरपुर पाकबड़ा मार्ग पर दोहपर के समय एक नीलगाय सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन से टकरा कर घायल हो गई। घटना देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर में नीलगाय की भी मौत हो गई। राहगीरों के ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मैनाठेर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं नीलगाय की मौत की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। टीम ने नीलगाय को खेत में गड्ढा खोद कर दबा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.