मुरादाबाद, फरवरी 8 -- क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को मैनाठेर के गागन तिराहे पर नवनिर्मित पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि नई चौकी से क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा और उन्हें छोटी शिकायतों के लिए थाने तक नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने इसे जनता की सुविधा और सुरक्षा की दिशा में अहम पहल बताया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि गागन तिराहे पर पुलिस चौकी स्थापित होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर पुलिस की सतर्कता बढ़ेगी जिससे अपराधों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आमजन से संवेदनशील व्यवहार और सम...