महाराजगंज, फरवरी 17 -- कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। कोल्हुई के मैनहवा में रविवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने राप्ती नहर परियोजना के तहत बने मैनहवा प्रेशर सिंचाई प्रणाली का लोकार्पण व दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने परियोजना स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कहा कि इस सरकार में गांवों का तेजी से विकास हो रहा है। फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह की अगुवाई में जल शक्ति मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। 11.58 करोड़ की लागत से बनी इस परियोजना से मैनहवा, हरैया पंडित, पिपरही, लालपुर, महुआरी, पोखरभिंडा व राजधानी गांवों के 445 हेक्टेयर भूमि के लगभग 1700 किसान सीधे लाभान्वित होंगे। लोकार्पण के बाद जल शक्ति मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा है कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुचाया जाए। इस वजह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.