हमीरपुर, अक्टूबर 25 -- हमीरपुर। दीपावली के त्योहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की तमाम छापेमारी के बावजूद लोगों के घरों तक मिलावटी खाद्य सामग्री पहुंचती रही। एक दुकान से खरीदे गए मैदा से बने भटूरे खाकर बुजुर्ग बीमार हो गया। परिजनों का आरोप है कि मैदा में खड़िया और पुट्टी की मिलावट है। इसे खाने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी है। उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामला शहर के मेरापुर वार्ड का है। यहां के निवासी किशन शुक्ला ने बताया कि भैयादूज के दिन उसने मोहल्ले की किराना की दुकान से मैदा खरीदा था। शुक्रवार की शाम को घर में इसी मैदा से भटूरे बनाए गए थे। उन्होंने दो भटूरे पहले अपने 95 वर्षीय बाबा सत्यनारायण शुक्ला को दिए थे। उनकी नकली दांत लगे हैं। इसलिए उन्हें मैदा की मिलावट का एहसास नहीं हुआ और दोनों भटूरे खा लिए। इसके तुरंत बाद उनके पेट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.