बागेश्वर, नवम्बर 25 -- गरुड़। न्याय पंचायत तिलसारी में सामाजिक विज्ञान महोत्सव, मैथ विजार्ड और स्पेल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में संकुल के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर के मैथ विजार्ड में लक्ष्य भट्ट प्रथम, दर्शन कुमार द्वितीय व रोहित सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पेल जीनियस में रूद्र सिंह फर्स्वाण, आयुष द्वितीय व कृष परिहार तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर स्तर पर सामान्य विज्ञान महोत्सव में लक्ष्य भट्ट प्रथम व दिया द्वितीय स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संकुल समन्वयक महेश जोशी, हरीश जोशी, शंकर लाल टम्टा, योगेश धोनी, महेंद्र सिंह, विनोद पिमोली, फहीम अहमद, गीता बिष्ट, उपेंद्र मेहता , चंद्र प्रकाश कर्नाटक आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...