धनबाद, जुलाई 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता मिथिला की संस्कृति से ओतप्रोत मधुश्रावणी को लेकर नव कन्याओं के घरों में भव्य तैयारियां चल रही हैं। इस साल 15 जुलाई से मधुश्रावणी व्रत की शुरुआत हो रही है। नव विवाहिताएं कन्याएं 13 दिनों तक यह कठिन व्रत करेंगी। इस दौना वह बिना नमक का भोजन करेंगी। सावन के कृष्ण पक्ष की पंचमी के दिन यानी 15 जुलाई से मधुश्रावणी की शुरुआत होगी और सावन के शुल्क पक्ष तृतीया यानी 27 जुलाई को इसका समापन होगा। लोकपर्व मधुश्रावणी की तैयारियों में नवविवाहिताएं जुटी हुईं हैं। व्रतियों के घरों में मधुश्रावणी के गीत गाए जा रहे हैं। व्रत को लेकर धनबाद में भी नवविवाहित मैथिल कन्याएं उत्साहित हैं। जिनकी शादी वर्ष 2024 के सावन महीने के बाद हुई है, वे कन्याएं इस वर्ष मधुश्रावणी पूजेंगी। पति की दीर्घायु और सुख-शांति के लिए मधुश्रावणी ...