रांची, जनवरी 8 -- रांची। मैथिली सम्मान दिवस पर गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से विश्वम्भर फाउंडेशन, रांची के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। राज्यपाल को मिथिला संस्कृति का प्रतीक पाग व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर मिथिला की संस्कृति और परंपरा से जुड़ी मछली की आकृति वाली आकर्षक मधुबनी पेंटिंग उपहार स्वरूप प्रदान की गई। साथ ही, उन्हें वर्ष 2026 का वार्षिक मिथिला पंचांग भी भेंट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...