रांची, फरवरी 14 -- रांची। झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान में छठ तालाब स्थित विद्यापति दालान परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाकवि विद्यापति के चित्र पर गुलाल अर्पण और भगवती वंदना से हुई। इस दौरान खेले मसाने में होली... जैसे पारंपरिक फगुआ गीतों पर महिला-पुरुष जमकर थिरके। डॉ. प्रभाष चंद्र मिश्र और दूरदर्शन निदेशक अमित कुमार सहित समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में आयोजित इस उत्सव में प्रीति झा व अन्य कलाकारों ने गायन से समां बांध दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...