कटिहार, मार्च 22 -- कटिहार। कटिहार महोत्सव में दुधिया रोशनी में डूबा राजेंद्र स्टेडियम में गायिका मैथिली ठाकुर के गीतों से सजी महफिल ने जिलेवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शुक्रवार को राजेंद्र स्टेडियम में पहुंचे नगर वासियों ने महोत्सव के आयोजन को खूब सराहा। मैथिली ठाकुर ने लोकगीत, भजन और पारंपरिक गीतों से समां बांध दिया। जुग जुग जिया तू ललनवा, ऐसन सुहावन मनोहर, मेरे जन्मों के भाग्य जग जाएंगे राम आएंगे, अब जाग मुसाफिर भोर भयो, हमरा से नय पूछो नय धनुषधारी, कभी राम बनकर कभी श्याम बनके प्रभुजी चले आना पर लोग खूब झूमें और जमकर तालियां बजायी। शुक्रवार को कटिहार महोत्सव का आगाज दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम सह नगर विधायक तार किशोर प्रसाद, बरारी विधायक विजय कुमार सिंह निषाद, डीएम मनेश कुमार मीणा, एसपी वैभव शर्मा, महापौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.