धनबाद, जून 28 -- मैथन, प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय मैथन में शुक्रवार से केवीएस रांची संभाग का दो दिवसीय क्षेत्रीय अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता शुरु हुआ। मुख्य अतिथि डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख सुमन प्रसाद सिंह और विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार माथुर ने दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। प्रतियोगिता में रांची संभाग के पांच विद्यालय के बच्चे भाग लें रहे हैं। जिसमें केवी हीनू, पाली 1 एवं 2, दीपाटोली, लातेहार और मैथन डैम शामिल हैं। 80 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि ने हार जीत से बढ़कर बच्चों को खेल भावना बनाए रखने लिए प्रेरित किया। खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी ध्यान दें। खेलकूद में भी बेहतर कर नाम रोशन किया जा सकता है। कहा कि बच्चों को हर चीज में बढ़ चढ़कर भाग लेनी चाहिए। बच्चे मन लगाकर पढ...