धनबाद, अप्रैल 5 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता 2011 में 34वें राष्ट्रीय खेल के वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन मैथन डैम में हुआ था। देशभर से वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ी मैथन डैम पहुंचे थे। उस समय सरकार ने घोषणा करते हुए कहा था कि मैथन डैम को झारखंड में वाटर स्पोर्ट्स का सेंटर बनाएंगे। इस घोषणा के 14 वर्षों बाद सरकार ने पहली बार मैथन डैम में वाटर स्पोर्ट्स शुरू करने की पहल की है। सरकार ने वाटर स्पोर्ट्स की सामग्री को रखने के लिए 15 लाख की लागत से शेड बनाने का आवंटन किया है। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल ने मैथन डैम में शेड निर्माण का टेंडर निकाला है। इस शेड में ही आधुनिक बोट समेत अन्य चीजों को रखा जाएगा। जिला खेल विभाग ने इसका प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था। सरकार ने पहले चरण में शेड निर्माण के लिए आवंटन दिया है। अगले चरण में खेल सामग्री खरीदने के लिए आवंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.