कानपुर, जनवरी 24 -- बालिका दिवस पर शनिवार को कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) ने जरीब चौकी स्थित कमला क्लब में मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबले में केसीए-ए को केसीए-बी 58 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए-बी ने निर्धारित 35 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। टीम की ओर से बबिता यादव ने 51 रन तथा काव्या बंदोह ने 50 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। वहीं निशा वर्मा ने 41 रन और नेहा वर्मा ने 30 रन का योगदान दिया। केसीए-ए की ओर से गेंदबाजी में विदुषी मिश्रा, सौम्या पाल, अनुपम राजपूत एवं एकता सिंह ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-ए की टीम 35 ओवर में छह विकेट पर 156 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सिमरन भाटी ने नाबाद 50 रन की सर्वाधिक पारी खेली, जबकि तृप्ति सिंह ने 32 रन, आयुषी सिंह ने 23 रन और सिया त्रिप...