मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- गायघाट, एक संवाददाता। मैठी टोल पर बुधवार को विवेक कंस्ट्रक्शन ने कार्यभार संभाला लिया। टोल प्रबंधक अनूप सिंह ने बताया कि फिलहाल तीनों कट पर बैरिकेडिंग हटा दी गई है। बैरिकेडिंग पुनः लगाने के लिए एनएचएआई को पत्र भेजा गया है। इसके बाद बैरिकेडिंग की जाएगी, इन तीन जगहों से केवल स्थानीय वाहनों की आवाजाही की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि टोल से गुजरने वाले सभी स्थानीय वाणिज्यिक वाहनों को टैक्स का भुगतान करना होगा। इसके लिए टोल के आसपास के वाणिज्यिक वाहन स्वामियों के लिए पास बनवाना अनिवार्य है। पूर्व में मैठी चौक, बेरुआ ढलान तथा मैठी हनुमान कट पिलखी मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई थी, इन तीनों स्थानों पर टोल वसूली को लेकर कई बार विवाद हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.