बगहा, फरवरी 9 -- बेतिया। शिक्षा विभाग में रविवार को भी कार्यालय खोलकर स्कॉलरशिप से संबंधित आवेदनों का सत्यापन किया गया। जिसमें इंटरमीडिएट एवं इंटरमीडिएट से ऊपर की अर्हता प्राप्त करने हेतु सामान्य वर्ग को छोड़कर सभी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप का लाभ प्रदान करने के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत अभ्यर्थियों के लंबित आवेदनों का सत्यापन हुआ। जिला स्तर पर निष्पादन की प्रक्रिया के कार्य को गंभीरता से लेते हुए 14 फरवरी से पहले लक्ष्य को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग के कर्मियों ने सत्यापन का काम किया। वित्तीय वर्ष 2024- 25 एवं 2025-26 में लगभग 44000 आवेदनों के सत्यापन को अविलंब पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इस मामले में पहले ही डीडीसी द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का वेतन रोक दिया गया। पिछले दिनों की गई कार्रवाई के बाद जिला शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.