भभुआ, जनवरी 16 -- मैट्रिक के लिए 30 और इंटर के लिए 37 केंद्र स्थापित किए जाएंगे कैमूर में 55 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे दोनों परीक्षाओं में शामिल (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में वर्ष 2026 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त आयोजन के उद्देश्य से जिले में कुल 67 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। इनमें मैट्रिक परीक्षा के लिए 30 जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 37 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा में कुल 29 हजार 733 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में 25 हजार 792 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस प्रकार जिले में दोनों परीक्षाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.