गढ़वा, फरवरी 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जैक द्वारा संचालित मैट्रिक व इंटर बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर एआरडी पब्लिक स्कूल के निदेशक पीके दूबे ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी किसी भी प्रकार के तनाव से दूर रहकर, शांतचित्त और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान के आकलन का माध्यम है, जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं। विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष निरंतर परिश्रम किया है। अब आवश्यकता है धैर्य, सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन के साथ अपने उत्तर प्रस्तुत करने की। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय अभिभावकों का स्नेहपूर्ण सहयोग तथा शिक्षकों का मार्गदर्शन छात्रों के मनोबल को और अधिक सुदृढ़ करता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं बल्क...