सराईकेला, फरवरी 12 -- मैट्रिक व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा में 12,623 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए शामिल -87 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे -कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा हुई संपन्न सरायकेला,संवाददाता। जिले में झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के आठवें दिन 12,623 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 87 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीईओ कैलाश मिश्रा ने कहा कि वार्षिक परीक्षा के आठवें दिन मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए गणित विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 11,710 परीक्षार्थियों में से 11,646 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 64 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए इंटरप्रेन्योर और कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए गृह विज्ञान विषय की परीक...