गढ़वा, फरवरी 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बुधवार को मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के दूसरे दिन की परीक्षा हुई। परीक्षा को पारदर्शिता और निष्पक्ष बनाने को लेकर उड़नदस्ता और कई टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। प्रथम पाली में मैट्रिक के परीक्षा में कुल 22 हजार 16 परीक्षार्थियों में से 21 हजार 930 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 86 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उसी तरह दूसरी पाली में इंटर के कुल 1908 परीक्षार्थियों में से 1886 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए समुचित प्रयास किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी केंद्र अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सभी व्यवस्थाए...