चतरा, फरवरी 7 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मैट्रिक और इंटरमीडिएड के परीक्षा के पांचवें दिन मैट्रिक में सामाजिक विज्ञान विषय एवं इंटरमीडिएड में भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा लिया गया। जिले में मैट्रिक के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 17614 छात्र-छात्राओ में से परीक्षा में 17573 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएड के भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 2989 छात्र-छात्रों में से 2981 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला में मैट्रिक की परीक्षा को लेकर 38 एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर 28 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें जिला मुख्यालय में छ: परीक्षा केंद्र है। जिसमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रो पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्थ...