गढ़वा, फरवरी 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को पारदर्शिता और निष्पक्ष बनाने को लेकर उड़नदस्ता और कई टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। प्रथम पाली में मैट्रिक के परीक्षा में कुल 2171 परीक्षार्थियों में से 2158 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उसी तरह दूसरी पाली में इंटर के कुल 2436 परीक्षार्थियों में से 2419 परीक्षार्थी शामिल हुए और 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने बताया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी केंद्र अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सभी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.