रांची, मई 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मैट्रिक परीक्षा में रांची और पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा विद्यार्थी असफल हुए हैं। रांची के 4330 और पश्चिमी सिंहभूम के 3224 परीक्षार्थी पास नहीं हुए। गिरिडीह के 2647, धनबाद के 2386 और गढ़वा के 2093 विद्यार्थी असफल रहे हैं। इस परीक्षा में पाकुड़ के सबसे कम 248 विद्यार्थी फेल हुए हैं। कोडरमा के 274, जामताड़ा के 331 और लातेहार के 414 परीक्षार्थी सफल नहीं हुए हैं। मैट्रिक में 14 जिलों में संख्या के आधार पर छात्राओं से अधिक छात्र फेल हुए हैं। वहीं, 10 जिलों में छात्रों की अपेक्षा छात्राएं फेल हुई हैं। गिरिडीह, चतरा, कोडरमा, गढ़वा में छात्रों से ज्यादा छात्राएं असफल हुई हैं। वहीं, संताल परगना के सभी जिलों दुमका, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा व जामताड़ा में भी छात्रों से ज्यादा छात्राएं असफल हुई है...