भभुआ, फरवरी 23 -- प्रथम व द्वितीय पाली में शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, निष्कासन शून्य 30 केंद्रों पर 26 हजार 476 परीक्षार्थियों के लिए बनी थी व्यवस्था (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के 30 केंद्रों पर चल रही मैट्रिक परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में ली गई। जिला शिक्षा कार्यालय से जारी परीक्षा के खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार, दोनों पालियों में कुल 448 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में अंग्रेजी (सामान्य) विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 13316 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 13095 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 221 छात्र अनुपस्थित पाए गए। वहीं द्वितीय पाली में भी अंग्रेजी (सामान्य) विषय की परीक्षा में 13160 परीक्षार्थी की जगह 12933 उपस्थित और 227 अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौ...