भभुआ, फरवरी 21 -- विक्की यादव की जगह रवि कुमार दे रहा था परीक्षा, प्राथमिकी की तैयारी विज्ञान परीक्षा शांतिपूर्ण, कदाचार पर सख्त कार्रवाई, 432 अनुपस्थित रहे भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के 30 केंद्रों पर शनिवार को विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रथम पाली में भूपेश गुप्त डिग्री कॉलेज के परीक्षा केंद्र से एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया। डीईओ राजन कुमार के प्रतिवेदन के अनुसार परीक्षा से निष्कासित छात्र विक्की यादव है। विक्की यादव के स्थान पर रवि कुमार परीक्षा दे रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही केंद्राधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए छात्र को परीक्षा से निष्कासित कर दिया तथा संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों पालियों में कुल 432 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 13181 परीक्षार्थियों...