अररिया, मार्च 31 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि मैट्रिक परिणाम 2025 में में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने बेहतर परिणाम दिया है। बच्चों ने अपने मेहनत और लगन से अच्छे अंक के साथ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर अपना दबदबा बनाया है। प्लस टू उच्च विद्यालय कुर्साकांटा की छात्रा जयंती कुमारी ने 447 अंक लाकर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। कटिहार निवासी पिता रमन कुमार साह व चंदना कुमारी की पुत्री जयंती अपने नाना राम नारायण साह के घर मरातीपुर वार्ड संख्या चार में रह कर अध्ययन करती थी। वह पढ़ लिख कर डॉक्टर बनना चाहती है। रितीक राज 432, मंदीप कुमार 430, मिथलेश शर्मा 422 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एलएस उच्च विद्यालय पलासी पटेगना की छात्रा खुशी कुमारी ने 448 अंक लाकर अपने माता पिता व समाज का नाम रौशन किया है। रहटमीना निवासी निजी स्कूल में शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.