छपरा, फरवरी 18 -- प्रश्नों को हल करने में हुई काफी मशक्कत बाहर निकलते ही परीक्षार्थियों का छलका दर्द न्यूमेरिक 02 पालियों में ली गई परीक्षा फोटो 12: शहर के एसडीएस परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के बाद सीएस सुभाष गुप्ता को दिशा-निर्देश देते डीएम वैभव श्रीवास्तव छपरा, नगर प्रतिनिधि। बुधवार को आयोजित मैट्रिक परीक्षा की गणित विषय की परीक्षा ने ठंड के मौसम में भी परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ा दिए। प्रश्नपत्र देखते ही कई छात्रों के चेहरे के भाव बदल गए। गणित की परीक्षा ने छात्रों की तैयारी और धैर्य दोनों की परीक्षा ले ली। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही अधिकांश परीक्षार्थियों ने खुलकर कहा कि इस बार गणित के प्रश्न अपेक्षा से अधिक कठिन और घुमावदार थे। कई सवाल ऐसे थे, जिनमें अवधारणात्मक समझ के साथ-साथ समय प्रबंधन की भी बड़ी चुनौती सामने आई।परीक्षा द...