खगडि़या, अप्रैल 7 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि मानसी प्रखंड के पूर्वी ठाठा पंचायत भवन के परिसर मे रामनवमी के शुभ अवसर पर मैट्रिक एवं इन्टर प्रथम श्रेणी से पास छात्र व छात्राओं को कॉपी ,कलम एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ छात्र व छात्राओं कीमाता को साड़ी व पिता को बिहार की शान गमछा से समाजसेवी प्रियेश कुमार व ललित कुमार मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए समाज को शिक्षित करना बताया। इस कार्यक्रम मे सुपरवााइजर अमरनाथ कुमार, गंगाराम यादव, राजकिशोर यादव, सोहन प्रसाद यादव, गंदर्भ कुमार, प्रमोद कुमार निषाद ,पंकज रजक ,मनोज कुमार ,शिव कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.