भागलपुर, फरवरी 14 -- सबौर संवाददाता। आगामी मैट्रिक परीक्षा को लेकर एनएच 80 और अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग सबौर प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने डीएम से की है। खानकित्ता पंचायत के पूर्व मुखिया संजीत कुमार सिंह, बरारी पंचायत के मुखिया जयकरण पासवान, फरका पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद मंडल सहित अन्य लोगों ने डीएम से मांग की है कि आगामी मैट्रिक की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें, इसके लिए सड़क मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक लगाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...