सीवान, फरवरी 17 -- हुसैनगंज,एक संवाददाता। प्रखंड के एमएस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज हुसैनगंज में सोमवार से शुरू होने वाली मैट्रिक की परीक्षा को सफल संचालन को ले बैठक की गई। यहां जिले के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विक्षकों का योगदान रविवार को करवाया गया। इस परीक्षा केंद्र पर दोनों पालियों में जिले के दस विद्यालयों को मिलाकर कुल 2500 के लगभग परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। विद्यालय के केंद्राधीक्षक सैयद अली पंजतन द्वारा मैट्रिक परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न करवाने हेतु धनंजय प्रसाद, असगर मेंहदी, सैयद एहतेराम, खुर्शीद अहमद, सुलेमान अब्बास, जाफर इमाम, आमिर इमाम, कृष्णा सिंह, संतोष कुमार, अमजद अली, मोहम्मद बेदार, हसनैन अली, इंतजार हुसैन, मोहम्मद अली, राजकिशोर यादव, सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाए मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.