गोपालगंज, फरवरी 17 -- कुचायकोट। एक संवाददाता मैट्रिक परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर शिक्षकों का प्रतिनियोजन किए जाने से प्रखंड के कई विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित हो गई है। परीक्षा केंद्रों पर वीक्षक ड्यूटी के लिए शिक्षकों को भेजे जाने के बाद अनेक विद्यालयों में नियमित कक्षाएं बाधित हो रही हैं। सूत्रों के अनुसार प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। आरोप है कि परीक्षा ड्यूटी के नाम पर प्रतिनियोजन के बाद कुछ शिक्षक मुख्यालय से बाहर चले गए, जिससे विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ है। कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए अन्य विद्यालयों से अस्थायी प्रतिनियोजन करना पड़ा है। इससे शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। छात्रों...