बांका, फरवरी 23 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय खेसर एवं फुल्लीडुमर केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा सोमवार को छठे व अंतिम दिन दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। दोनों केंद्र छात्राओं के लिये बनाये गए थे। खेसर परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक शरद चंद मंडल, उपकेंद्राधीक्षक राजीव कुमार, सहायक केंद्राधीक्षक नवल किशोर पंडित थे। सहायक केंद्राधीक्षक नवल किशोर पंडित ने बताया कि पहली पाली में 601 में 13 एवं दूसरी पाली में 624 में से 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि फुल्लीडुमर परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक राजीव कुमार नंदन, उपकेंन्द्राधीक्षक प्रदीप कुमार, सहायक केंद्राधीक्षक ब्रजेश कुमार हैं। सहायक केंद्राधीक्षक ने बताया कि पहली पाली में 483 में से 13 एवं दूसरी पाली में 508 में से 5 परीक्षार्थी अनुप...