देवघर, फरवरी 17 -- सारठ प्रतिनिधि झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गयी। 3 फरवरी से चल रही वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का सोमवार को संस्कृत विषय की परीक्षा के साथ समापन हो गया। बताते चलें कि जैक के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा प्रखंड के कुल 8 परीक्षा केंद्रों में 1897 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। सभी परीक्षा केंद्रों में वीक्षक केंद्राधीक्षक के अलावे दंडाधिकारी व पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनयुक्ति की गई थी। वहीं अंतिम दिन छात्रों द्वारा किसी प्रकार का हो-हंगामा नहीं किया जाए इसको लेकर सभी केंद्रों में विशेष चौकसी देखी गई। बताया गया कि अब सिर्फ प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए छात्रों को परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में जाने की ...