मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिले में बने 82 में से 80 केन्द्र रविवार को परीक्षा संबंधित सभी सामग्री ले गए। 17 फरवरी से आयोजित मैट्रिक परीक्षा को लेकर डीएन हाईस्कूल में परीक्षा संबंधित सामग्री का वितरण किया गया। दो केंद्र बीबी कॉलेजिएट और इन्द्रप्रस्थ स्कूल बोचहां के केन्द्राधीक्षक परीक्षा सामग्री नहीं ले गए है। परीक्षा के लिए सभी केन्द्रों को चार फीसदी डाटारहित कॉपी और ओएमआर शीट उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही एक फीसदी को रिजर्व में रखा गया है। मैट्रिक परीक्षा के लिए भी डाटायुक्त कॉपी और ओएमआर शीट केंद्रों को उपलब्ध कराई गई है। इस पर फोटो, परीक्षार्थी का नाम समेत सभी जानकारी पहले से प्रिंट है। केन्द्राधीक्षकों को अतिरिक्त कॉपियों के साथ ही केंद्र उपयोग की समाग्रियां कार्टून, लिफाफा, पॉलीबैग, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.