गया, फरवरी 20 -- वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के चार दिन बीत गए। चौथे दिन दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। चार दिनों में सबसे अधिक परीक्षार्थी शुक्रवार को अनुपस्थित रहे। दोनों पाली मिलाकर 1659 विद्यार्थियों ने किसी ना किसी कारण से परीक्षा नहीं दी। शुक्रवार को 69 हजार 981 परीक्षार्थियों को परीक्षा देने की व्यवस्था थी। इसमें 68 हजार 232 ने ही परीक्षा दी। पहली पाली में 905 और दूसरी सीटिंग में 754 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। शुक्रवार से पहले गुरुवार को 1582, बुधवार को 1523और पहले दिन मंगलवार को 1490 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे थे। जिले में 63 केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई परीक्षा जिले में 63 केंद्रों पर चौथे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। किसी भी केंद्र से कोई निष्कासन की सूचना नहीं है। अब तक परीक्षा में सिर्फ तीसरे दिन गुरुवार को एक प...