भागलपुर, फरवरी 16 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में 17 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली मैट्रिक परीक्षा में कहलगांव के नौ परीक्षा केंद्रों पर कुल 6,354 छात्रा परीक्षार्थी शामिल होंगी। बीपीआरओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित राज ने बताया कि सभी केंद्रों पर केवल छात्राओं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। केंद्रवार परीक्षार्थियों की संख्या दोनों पालियों में इंटर स्तरीय शारदा पाठशाला स्कूल 734, गणपत सिंह हाई स्कूल 774, सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय 852, हिमालयन एकेडमी 797, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, कलगीगंज 590, मध्य विद्यालय गांगुली 457, वी.पी. वर्मा कॉलेज 767, गुरुकृपा एकेडमी, सत्कार चौक 969, महादेव शंकर लाल कटारुका सरस्वती विद्या मंदिर 414 परीक्षार्थी शामिल हो...