लखीसराय, फरवरी 18 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 की पहले दिन की परीक्षा मंगलवार को जिले के विभिन्न 25 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त एवं व्यवस्थित ढंग से परीक्षा का संचालन किया गया। प्रथम पाली में कुल 9015 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 8919 उपस्थित एवं 96 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 10622 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 10079 उपस्थित एवं 543 अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 19637 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 18998 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 639 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों एवं प्लस टू विद्यालयों में बनाए गए 25 केंद्रों पर परीक्षा का संचालन सख्ती के साथ किया गया। परीक्षार्थियों की प्रवेश से ...