बेगुसराय, फरवरी 23 -- बीहट। बरौनी तथा बीहट नगर परिषद के कुल सात केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा के अंतिम दिन दोनों पालियों में कुल 113 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 66 तथा दूसरी पाली में 47 गैरहाजिर रहे। केंद्राधीक्षक पूनम कुमारी, दीपशिखा, वेणुजा, निरंजन कुमार सिंह, सुरेंद्र महाराज, आलोक कुमार तथा कुंदन कुमार ने शांतिपूर्ण तथा कदाचार रहित माहौल में परीक्षा संचालन की बात कही है। सोमवार को अनिवार्य पेपर अंग्रेजी की परीक्षा दोनों पालियों में हुई। राज्य कर संयुक्त आयुक्त विनय कुमार ठाकुर समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.