बगहा, फरवरी 23 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय मैट्रिक परीक्षा में एक दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को दोनों ही पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई। अंग्रेजी विषय की परीक्षा समाप्त होने के साथ ही ज्यादातर परीक्षार्थियों की मैट्रिक की परीक्षा समाप्त हो गई। अब इसके बाद अतिरक्ति विषय और वोकेशनल विषय की परीक्षा ली जानी है। जिसमें काफी कम संख्या में परीक्षार्थियों को भाग लेना है। अंग्रेजी की परीक्षा को लेकर सुबह 8 बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के बाहर इकट्ठा होने लगे। जबकि 8.30 बजे के बाद से परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। कड़ी जांच के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थी को प्रवेश मिला। जबकि 9 बजे के बाद से प्रवेश बंद कर दिया गया। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि विशेष कर अंग्रेजी ग्रामर के सवाल कठिन पूछे गए थे। लेकिन चुकी ...