गुमला, फरवरी 5 -- गुमला प्रतिनिधि। निष्पक्ष,पारदर्शी और कदाचारमुक्त परीक्षा कराने की प्रतिबद्धता के बीच बुधवार को मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। तयशुदा गाइडलाइन के अनुसार दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में मैट्रिक के परीक्षार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के अभ्यर्थियों ने मानव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में भाग लिया।मैट्रिक-इंटर परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे दिन मैट्रिक के 13,840 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 13,747 परीक्षा में शामिल हुए,जबकि 93 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट के 846 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 840 ने परीक्षा दी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.